किसान सूचना पंजीकरण 2024 कैसे करे | Kisan Suchna Registration By Mob No, SMS


Kisan Suchna Registration 2024

केंद्र सरकार द्वारा किसानो के कृषि क्षेत्र में सूचना के अधिकार को बढ़ाने के लिए किसान सूचना पंजीकरण की सुविधा आरम्भ की गई है | इस पंजीकरण के द्वारा किसान अपनी फसल के लिए मौसम, कृषि उपकरण खरीद, केसीसी लोन, फसल बीमा से सम्बंधित जानकारियों को आसानी से SMS के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे | जिन किसानो का सूचना पंजीकरण हो चुका है, उन्हें फ़ोन कॉल या एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी |

इसके अतिरिक्त उन्हें प्रमुख किसान योजना, योजना की अंतिम तिथि, मानसून जैसी जानकारी भी प्रदान की जाएँगी | इस पोस्ट में आपको किसान सूचना पंजीकरण 2024 कैसे करे (Kisan Soonchna Online Registration), और किसान पंजीयन के फायदें क्या होते है, इसके बारे में जानकारी दी जा रही है |

जैविक खेती प्रोत्साहन योजना

किसान सूचना पंजीकरण 2024 कैसे करे

भारत सरकार द्वारा देश के किसानो को सहायता प्रदान करने के लिए किसान सूचना पंजीकरण का आरम्भ किया गया है | वह किसान जिनका पंजीकरण किसान सूचना पंजीयन हो चुका है, उन्हें फ़ोन कॉल, और SMS के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रदान किया जायेगा | इसका फ़ायदा यह होगा कि किसान घर बैठे आसानी कृषि से सम्बंधित सभी जानकारियों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे | किसान सूचना पंजीयन में किसान तीन तरह (फ़ोन कॉल, एसएमएस, वेब) के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे |

सिंचाई पाइप लाइन योजना

किसान सूचना पंजीकरण फ़ोन कॉल के द्वारा (Farmer Information Registration By Phone Call)

किसान सूचना पंजीकरण के लिए आप किसान कॉल सेंटर (केसीसी) के टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर कॉल कर सकते है | जिसमे किसान कॉल सेंटर एजेंट द्वारा किसान का पंजीकरण किया जाता है| इसमें किसान की निजी जानकारियों को किसान ज्ञान प्रबंधन प्रणाली में दर्ज किया जाता है|

किसान पंजीकरण हो जाने पर किसान के मोबाइल फ़ोन पर एसएमएस के माध्यम से पंजीकरण सफल होने की जानकारी दे दी जाती है | इसके बाद किसान जानकारियों को प्राप्त करने के लिए एसएमएस या फ़ोन कॉल में अपने मोड का चुनाव करने के लिए वॉयस सन्देश को शीघ्र ही जारी कर दिया जाता है|

इसके बाद अपनी पसंदीदा भाषा का चुनाव कर सकते है| अंग्रेजी और हिंदी भाषा के विकल्प को सम्पूर्ण भारत के लिए दिया जाता है, जबकि रोमन लिपि में क्षेत्रीय भाषा राज्य विशिष्ट होती है| रोमन लिपि की क्षेत्रीय भाषा की सुविधा उन हैंडसेट के लिए दी जाती है, जिन्हे क्षेत्रीय भाषा की लिपियों में नहीं दिखाया जाता है| किसान सूचना पंजीयन के माध्यम से किसान अधिकतम 8 फसलों या गतिविधियो का चुनाव कर सकेंगे|

किसान विकास पत्र योजना क्या है

किसान सूचना पंजीकरण एसएमएस द्वारा (Farmer Information Registration by SMS)

यदि किसान अपना पंजीकरण SMS के माध्यम से करना चाहते है, तो उन्हें 51969 या 7738299899 पर एक सन्देश भेजना होगा |

भेजे जाने वाले सन्देश का प्रारूप इस प्रकार होगा:-

“किसान GOV REG <नाम>, <राज्य का नाम>, <जिले का नाम>, <ब्लॉक का नाम>” (नाम, जिला, और राज्य के केवल तीन वर्णो की जरूरत होती है) सन्देश लिखते समय (,) लगाना अनिवार्य होता है| इस सन्देश को टाइप करने के बाद 51969 या 7738299899 पर भेज दिया देना होता है |

इस एसमएसएस के लिए किसान से कुछ शुल्क लिया जाता है, किन्तु विशेषज्ञों और अधिकारियों की तरफ से आने वाले SMS के लिए किसी तरह के शुल्क का चार्ज नहीं पड़ता है |

PM Kisan Aadhaar Link Bank Account No

वेब के माध्यम से किसान सूचना पंजीकरण (Online Registration in Farmer Information)

  • यदि आप इंटरनेट के माध्यम से किसान सूचना में ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते है, तो उसके लिए आपको दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा |
  • सर्वप्रथम आपको पंजीकरण की आधिकारिक वेबसाइट http://mkisan.gov.in/hindi/wbreg.aspx  पर जाना होता है |
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाता है |
  • इस Home Page में आपको USSD वाले टैब में Register For USSD  के विकल्प पर क्लिक करना होता है |
  • आपके सामने फॉर्मर रजिस्ट्रेशन फॉर्म वाला पेज खुल कर आ जायेगा |
  • इस पेज में आवेदक को अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है |
  • इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP आता है, जिसे दर्ज कर आप अगले पेज पर पहुंच जायेंगे |
  • इस पेज में आपको नाम, मोबाइल नंबर, राज्य, जिला, ब्लॉक जैसी जानकारियों को भरना होता है |
  • इसके बाद इस फॉर्म में भाषा एवं फसल व् गतिविधियों को अपनी पसंद के अनुसार चुनना होता है |
  • सभी जानकारियों को ठीक तरह से भरने के बाद ‘रजिस्टर’ के बटन पर क्लिक करना होता है | 
  • आवेदक के मोबाइल नंबर पर एक वेरिफिकेशन कोड भेज जाता है, जो पंजीकरण प्रक्रिया के लिए आवश्यक होता है |
  • इसके अतिरिक्त यदि किसान भाई चाहे तो CSC सेंटर जाकर या ग्राम स्तरीय उधमी के द्वारा रजिस्टर हो सकते है |

PM Kisan Correction Form  

किसान पंजीयन के फायदें (Farmer Registration Benefits)

  • किसान सूचना पंजीकरण के बाद किसान भाई दैनिक गतिविधियों की सूचना को प्राप्त कर सकेंगे |
  • किसानो को अपनी फसल के लिए बाजारों में मिलने वाले अच्छे मूल्य के बारे में मोबाइल फ़ोन पर ही SMS के माध्यम से जानकारी प्राप्त हो सकेगी |
  • किसानो को मौसम सम्बंधित सूचना भी मिलती रहेगी |
  • किसानो की परामर्शो की गुणवत्ता में भी सुधार होगा |
  • किसानो की कृषि कल्याण के लिए यह SMS सुविधा वरदान के रूप में साबित हो रही है |
  • अनेक प्रकार की योजनाओ का विवरण भी किसान को मोबाइल फ़ोन से प्राप्त हो सकेगा |
  • इस किसान पंजीकरण के माध्यम से किसान 10 प्रकार के विषयो की जानकारी को प्राप्त कर सकेगा |
  • यह सुविधा 24 घंटे के लिए चालू रहेगी, जिससे किसान खेती-बाड़ी से सम्बंधित सभी समस्याओ के बारे जानकारी प्राप्त कर सकेंगे |

पीएम किसान सम्मान निधि लिस्ट