गेहूं एक ऐसी फसल है, जिसे अनाज के रूप में सबसे अधिक खपत के लिए पहला स्थान प्राप्त है | भारत में भी गेंहू का उत्पादन अधिक भूमि में किया जाता है | कृषि व्यापार में भी गेहूं का क्षेत्र विस्तृत है, जिससे देश और दुनिया में खाध्य पदार्थ की पूर्ति होती है | उत्तर प्रदेश राज्य में भी गेहूं का उत्पादन अधिक मात्रा में होता है, तथा किसान भाई अनाज मंडियों में गेहूं को अच्छे दामों पर बेचकर लाभ कमाते है |
इसके लिए वह मंडियों में गेहूं के भाव की जानकारी जरूर प्राप्त करते है, ताकि वह अपनी फसल के उचित दाम ले सके | इस समय उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव काफी अच्छा देखा जा रहा है, तथा यूपी की मंडियों में गेहूं की आवक और भी अच्छे होने के संकेत मिल रहे है | आज की इस पोस्ट में आपको यूपी गेहूं का रेट 2025 और उत्तर प्रदेश की सभी मंडियों में आज का गेहूँ का भाव क्या है, की जानकारी दी जा रही है |
आज के समय में मंडियों में नए गेहूं की आवक देखी जा रही है, जिस वजह से गेहूं का भाव न्यूनतम 2530 से लेकर अधिकतम 2700 रूपए बना हुआ है| पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष गेहूं के काफी अच्छे भाव मिल रहे है | इस बार गेहूं का निर्यात अच्छा होने के चलते किसान भाइयो को 3000 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से भाव मिल रहा है, तथा यूपी की मंडी में मध्यम गुणवत्ता वाले गेहूं का भाव 2450 रूपए से 2500 रूपए प्रति क्विंटल तक है|
नई अपडेट 29 मार्च : इस समय गेहूं का भाव 2650 रुपये से2950 रुपये तक है, और वर्तमान स्थिति को देखते हुए, गेहूं के मूल्य 2630 रु से 2880 रु प्रति कुंतल तक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है|
नई अपडेट: भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2575 रु० प्रति कुंतलनिर्धारित किया है, जो पिछले वर्ष 2118 निर्धारित किया गया था|
उत्तर प्रदेश की सभी मंडियों में 29 मार्चका गेहूँ का भाव क्या है (Aaj Ka Gehun Ka Bhav in UP Mandi)