Table of Contents
अमेरिका में खेती कैसे होती इससे सम्बंधित जानकारी
अमेरिका एक विकासशील देश है, जिस वजह से अन्य देशो में रहने वाले लोगो के मन में अक्सर यह सवाल होता है, कि अमेरिका में खेती कैसे की जाती है | आपको बता दे कि अमेरिका में खेती करने के लिए पूर्ण कृषि साधनों व नई-नई तकनीको का उपयोग किया जाता है | अन्य कृषि देशो की तुलना में अमेरिका के किसानो के पास काफी विकसित और आगे की सोच वाले संसाधन होते है | सभी देशो में लगभग खेती बाड़ी करने के लिए अलग-अलग तौर तरीके अपनाए जाते है, यह तरीका उस देश की जलवायु, मौसम, भूमि और देश की अर्थव्यवस्था पर निर्भर करता है | अमेरिका देश की बात करे तो वहा पर बुवाई से लेकर कटाई तक का कार्य मशीनों द्वारा ही किया जाता है |

अमेरिकी किसानो के पास खेती के लिए औसतन 250 हेक्टेयर भूमि प्रति किसान के पास होती है, जिस वजह से यहाँ के लोग खेती का कार्य व्यवसायिक तौर पर करते है, और अधिक लाभ कमाकर देश की अर्थव्यवस्था में भी अहम योगदान देते है | किसानो के पास खेती के लिए ज्यादा जगह होने के चलते वह एक ही खेती में कई फसलो को उगा लेते है, जिससे उनकी आय भी काफी अच्छी हो जाती है | इस लेख में आपको अमेरिका में खेती कैसे होती है, American Agriculture Technique – गाँव व किसान के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है |
अमेरिका में खेती कैसे होती है (American Agriculture Technique)
- अमेरिका में तक़रीबन 26 लाख किसान है, तथा सभी किसानो के पास कृषि हेतु संपन्न सुविधा मोजूद है |
- अमेरिका के प्रत्येक किसान के पास तक़रीबन 250 हेक्टेयर खेती योग्य भूमि होती है |
- अमरीकी किसान व्यापारिक द्रष्टि से खेती करते है, तथा एक ही खेत में कई फसले उपजा लेते है|
- इस देश के किसान खेती-बाड़ी के लिए काफी विकसित उपकरणों व् मशीनों को उपयोग में लाते है |
- यहा के सभी किसान पढ़े-लिखे होते है, तथा सभी के पास एग्रीकल्चर की डिग्री होती है |
- यहाँ की कृषि किसान और देश दोनों के लिए काफी लाभदायक है, जिस वजह से यहाँ कि अर्थव्यवस्था में कृषि का काफी महत्त्व रहता है |

- बड़ा खेत होने की वजह से यहाँ के किसान टूरिज्म से भी अच्छी कमाई कर लेते है |
- अमेरिका के किसान पूरी तरह से मानसून पर निर्भर न होकर तकनीक और प्रोधोगिकी में अधिक विश्वास रखते है |
- अमेरिका के गाव कम आबादी वाले हरे भरे होते है, और सभी गावो में पक्की सड़के बनी होती है |
अमेरिका में उगाई जाने वाली प्रमुख फसले (American Agriculture Technique)
अमेरिका के किसान सबसे ज्यादा फल और सब्जियों के लिए ही खेती करते है | यहाँ पर मक्के की खेती सबसे ज्यादा की जाती है, तथा मक्के की कई किस्मे भी देखने को मिल जाती है | अमेरिका में उगाई जाने वाली प्रमुख फल व् सब्जिया इस प्रकार है:-
अनाज वाली फसले | मक्का, गेहू, धान/चावल और इसके अलावा नगदी फसल के लिए कपास, तम्बाकू, लेवेंडर और गन्ने की खेती की जाती है | |
अमेरिका के प्रमुख फल | सेब, संतरा, स्ट्राबेरी, मोसमी, केला, अमरुद, तरबूज, ब्लैक बेरी, ब्लू बेरी और पपीता उगाया जाता है| |
अमेरिका की प्रमुख सब्जिया | मटर, प्याज, टमाटर, आलू, स्विस चार्ड, कुकुनबर, भिंडी, गाजर, मूली, फूलगोभी, पिकलिंगस, बिट्स, ककड़ी और लहसुन यहाँ पर उगाई जाने वाली प्रमुख सब्जिया है | |
इजराइल में खेती कैसे की जाती है ?
अमेरिका के गाव कैसे होते है (America’s Villages)
- अगर हम बात करे अमेरिका के गावो कि तो आपको बता दे कि यहाँ के गाव काफी हरे भरे होते है |
- अमेरिका के गावों में बने तक़रीबन सभी घरो में शहर के जेसी ही सुविधाए उपलब्ध होती है |
- अमेरिका के गावों में तक़रीबन 25 फीसदी सड़क प्राइवेट होती है, जो स्वयं किसानो की खुद की होती है |
- यहाँ के गावो में आपको नए और पुराने ज़माने के कई छोटे- बड़े मकान देखने को मिल जाएँगे |
- इन गावो में रहने वाले किसानो के पास स्वयं का ट्रेक्टर, कार और कृषि साधन होते है |
- अमेरिका के गावों में रहने वाले ज्यादातर किसान अमीर होते है, और अन्य देशो के लोग इन किसानो के यहाँ पर काम करने आते है |
- यहाँ के किसानो के फार्म और कृषि की सारी जानकारी गूगल पर मोजूद होती है |
- अमेरिका में खेती के साथ-साथ पशुपालन और मुर्गी पालन का भी काम किया जाता है |
- यहाँ के किसान देश – विदेश में होने वाले आयोजनों में भाग लेते है, और अपनी तकनीकी प्रोधोगिकी को विकसित करते है |
अमेरिका में फ़ूड बिजनेस (America Food Business)
अमेरिका के वर्जीनिया में रहने वाले कॉन्ट्रैक्ट पॉल्ट्री ग्रोवर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष माइक विवर बताते है, कि बड़ी संख्या में लोग पॉल्ट्री फार्म के व्यवसाए को छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे है, तथा अपने परिवार को चलाने के लिए वह नौकरी का सहारा ले रहे है, और अपने ऊपर चढ़े कर्ज (Loan) को चुकाने में जुटे हुए है, ताकि वह अपने फार्म को बिकने से बचा सके |
जब आप किसी दुकान से चिकन खरीदते है, तो आपको 3-4 डॉलर खर्च करने होते है, तथा इसे तैयार करने में 6 हफ्ते का समय लग जाता है, और तैयार करने वाले पोल्ट्री फार्म संचालक को सिर्फ 6 सेटं ही मिल पाते है | बाकि के पैसे रिटेलर और प्रोफ़ेसर को प्राप्त होते है |
कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग ने अमेरिका के फ़ूड व्यवसाए और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रांति ला दी है | यूएस डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर और राष्ट्रीय अनुबंध पोल्ट्री उत्पादक संघ (NCPGA) द्वारा किए गए 2001 के अध्ययन से यह पता चला है, कि 71% व्यक्ति जिनका जीवन मुर्गी पालन पर निर्भर है, वह गरीबी रेखा के निचे गुजर बसर कर रहे है | एक्टिविस्ट कई वर्षो से मीट इंडस्ट्री और पोल्ट्री फार्म में केंद्रीकरण पर विरोध जाता रहे है| उत्पादकों पर लाखो रूपए का कर्ज चढ़ा हुआ है, और कई व्यवसाई आत्महत्या भी कर रहे है |
जैविक खेती पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करे